'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) अब तक के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है, और दया-जेठालाल वह जोड़ी है जिसे हर कोई पसंद करता है. उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने हमेशा दर्शकों को हंसने और ठहाके लगाने पर मजबूर किया है. अब लंबे अरसे से दिशा वकानी शो में नहीं हैं लेकिन आज भी इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. आज हम आपके सामने इस जोड़ी का एक रोमांटिक डांस वीडियो लेकर आए हैं.

थ्रोबैक वीडियो में अलग है दया बेन का अंदाज
सामने आए एक थ्रोबैक वीडियो में दोनों को शो में डांस परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल करते देखा जा सकता है. दोनों शाहरुख खान के रोमांटिक सॉन्ग 'एक दिन आप हमको मिल जाएंगे' पर कपल डांस करते दिख रहे हैं. दोनों का ये वीडियो अब इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.
फैंस ने बरसाया प्यार


इस वीडियो को देखकर 'तारक मेहता' शो के फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं. वह कमेंट बॉक्स में दया बेन से वापस आने की अपील कर रहे हैं. यहां कोई दिल तो कोई फायर इमोजी बनाकर अपने दिल की बात कह रहा है.
असल जिंदगी में ऐसा है दोनों का रिश्ता
एक बार दिशा वकानी उर्फ ​​दया बेन और दिलीप जोशी (जेठालाल) ने अपने रिश्ते के बारे में बात की. डेक्कन क्रॉनिकल के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने एक-दूसरे के बारे में चर्चा की थी. दिशा और दिलीप से जब उनके ऑफ-स्क्रीन रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके बीच एक अच्छा रिश्ता था. दिलीप ने कहा, 'हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और बहुत ही पेशेवर हैं. हमारे पास ऑफ-स्क्रीन एक अच्छा समीकरण है, जबकि दिशा ने उनके विचारों का समर्थन किया और कहा कि वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं
क्या है एक-दूसरे में नापसंद
यह पूछे जाने पर कि क्या ऐसा कुछ है जो वे एक-दूसरे के बारे में पसंद या नापसंद करते हैं, दिलीप ने अपनी सह-कलाकार दिशा की तारीफ की और कहा, 'मुझे यह पसंद और नापसंद है कि वह कभी शिकायत नहीं करती है. कभी-कभी, लोगों को शिकायत करनी चाहिए कि क्या वे असहज हैं या उन्हें किसी बात को लेकर समस्या है. लेकिन वह कभी शिकायत नहीं करती!' वहीं दिशा ने कहा, 'मुझे वह प्यार पसंद है जो दिलीप जी का अपने परिवार के लिए है. मुझे उसके बारे में कुछ भी नापसंद नहीं है.'


Tags: