जनता से रिश्ता वेबडेस्क|  'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में हिस्सा लेने के बाद टीवी अदाकारा जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के फेम में रातों रात जबरदस्त इजाफा हुआ है। जैस्मिन भसीन के पास काम की कोई कमी नहीं है। 'बिग बॉस 14' के घर से बाहर आने के बाद से ही जैस्मिन भसीन काम में व्यस्त चल रही हैं। बीते कुछ समय में जैस्मिन भसीन कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं खबर तो ये भी आई थी कि जैस्मिन भसीन को फिल्मों के भी ऑफर मिल रहे हैं। इसी बीच जैस्मिन भसीन ने अपने पिता को फादर्स डे के मौके पर शानदार तोहफा दे डाला है। जैस्मिन भसीन ने अपने माता पिता के लिए मुंबई में एक आलीशान घर खरीद लिया है। इस बात का खुलासा खुद जैस्मिन भसीन ने ही किया है।

 जैस्मिन भसीन ने कहा, 'मेरी मां का कोरोना अब ठीक हो चुका है। मां के बीमार पड़ने के बाद मैं बुरी तरह घबरा गई थी। मैंने अपने पिता से वादा किया था कि मैं अब से उनके आस पास ही रहूंगी। मैं दोबारा वो समय नहीं देखना चाहती। मां के बीमार पड़ने के बाद मैंने कई रातें जागकर बिताई हैं। मुझे बहुत डर लगता था।'
आगे जैस्मिन भसीन ने कहा, 'मैं फादर्स डे के मौके पर अपने माता पिता को एक घर खरीद करल देने वाली हूं। जिसके बाद मेरे माता पिता मेरे साथ मुंबई में ही रहेंगे। मैंने जिंदगी में जो कुछ भी किया है मेरे पिता ने हमेशा मेरा साथ दिया है। मेरे पिता हमेशा मुझे बेहतर काम करने की सलाह देते हैं। उनके साथ रहने से मुझे काफी सपोर्ट मिलेगा।
देखें जैस्मिन भसीन की तस्वीरें

जैस्मिन भसीन ने खुलासा किया, 'मेरे पिता कहते हैं कि हमेशा दिल का बात सुननी चाहिए। तभी तो मैं अपने फैसले पर चलने के लिए पिता से भी बगावत कर सकती हूं। भले ही मुझे कितनी मुश्किलों से गुजरना पड़े लेकिन मैं अपने फैसले से पीछे नहीं हटती। 10वीं क्लास में मुझे अपने मैथ के नंबर्स को लेकर चिंता थी। तब मेरे पिता ने मुझे समझाया था कि तुम बस मेहनत करो। नंबर और ग्रेड किसी की जिंदगी नहीं बना सकते। उस दिन के बाद से मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैं आज भी मन लगाकर मेहनत करती हूं।'


Tags: