नई दिल्ली: एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने बाल कलाकार के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. देखते ही देखते उन्होंने घर-घर में एक खास पहचान हासिल कर ली है. आज जन्नत सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. एक्ट्रेस को अक्सर कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलते रहते हैं. इसके अलावा वह अपने लुक्स और फोटोशूट के कारण भी काफी चर्चा में रहती हैं.

जन्नत ने दिखाई नए फोटोशूट की झलक
अब फिर से जन्नत अपने लेटेस्ट लुक्स के कारण सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उन्हें लाइट ग्रीन कलर के आउटफिट में देखा जा रहा है.
उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए सटल मेकअप किया है और बालों को वेवी लुक दिया है. इसके साथ एक्ट्रेस ने कानों में गोल्डन बालियां पहनी हैं.
काफी हॉट दिख रही हैं जन्नत
इन फोटोज में जन्नत अपनी अलग-अलग अदाएं दिखाते हुए फैंस को दीवाना बना रही हैं. यहां वह बालों को लहराती भी दिख रही हैं और इंटेस लुक में कैमरे में देखते हुए पोज दे रही हैं.
इन फोटोज में एक्ट्रेस काफी हॉट दिख रही हैं. इससे पहले जन्नत ने इस लुक में अपना एक वीडियो भी फैंस के साथ पोस्ट किया था.
फैंस हुए दीवाने
अब फैंस के बीच जन्नत के इस लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है. उनके इन दोनों ही पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए खूब कमेंट्स कर रहे हैं. सिर्फ 20 साल की उम्र में ही जन्नत काफी ग्लैमरस हो चुकी हैं. अभी से वह कई एक्ट्रेसेस पर भारी पड़ती दिखती हैं.


Tags: