शिखर की मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं जान्हवी

Update: 2024-04-10 06:23 GMT
मुंबई :  दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर खबरों में बनी रहती हैं। बात चाहे जान्हवी की प्रोफेशनल लाइफ की हो या फिर पर्सनल लाइफ की, मीडिया और फैंस उस पर अपडेट रहना पसंद करते हैं। जान्वही आज मंगलवार (11 अप्रैल) को गुड़ी पड़वा के मौके पर अल सुबह गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। 

इस दौरान जान्हवी के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां स्मृति शिंदे भी थीं। जान्हवी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बप्पा के दर्शन करती दिख रही हैं। जान्हवी और स्मृति सुबह करीब 6 बजे बांद्रा से पैदल चलकर मंदिर पहुंचीं जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद ले मनोकामना मांगी। जान्हवी ट्रेडिशनल अवतार में थीं। उन्होंने लाइट पिंक कलर का सूट पहना था और वह नो-मेकअप लुक में थीं।
दूसरी ओर, स्मृति हरे रंग का सलवार सूट पहने दिखीं। उनके साथ कड़ी सुरक्षा थी। वे सुरक्षाकर्मियों के बीच मंदिर में प्रवेश करती नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैप्चर भी किया। बता दें कि जान्हवी अपने जन्मदिन के मौके पर तिरुपति मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। उनके साथ शिखर और बेस्ट फ्रेंड ओरी भी थे। जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह साउथ इंडियन स्टार राम चरण के साथ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।
इसके अलावा जान्हवी एक और साउथ इंडियन एक्टर जूनियर एनटीआर व सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा’ भी कर रही हैं। पिछले दिनों करण जौहर ने घोषणा की थी कि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन और जान्हवी को साइन किया गया है।
Tags:    

Similar News