दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक फैशनिस्टा हैं. जब भी वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें या वीडियो डालती हैं, तो उनके फैंस क्रेजी हो जाते हैं. वह निश्चित रूप से जानती हैं कि अपने स्टाइल स्टेटमेंट से अपने फैंस का दिल कैसे जीतते रहना है. ट्रेवल लवर एक्ट्रेस ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरों शेयर करके फैंस को सरप्राइज दिया है.

ब्लैक मोनोकनी में जाह्नवी
ऐसा लगता है कि ये सभी तस्वीरें उनके हॉलिडे डेस्टिनेशन की हैं. पहली तस्वीर में, एक्ट्रेस को काले रंग की मोनोकिनी में चिल करते देखा जा सकता है. फोटो में वह बेहद हॉट और सेक्सी लग रही हैं. फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'यूडिमोनिया', जिसका मतलब होता है 'एक अच्छी जिंदगी'. देखिए ये PHOTOS...
येलो बिकिनी में मचाया तहलका
हाल ही में जाह्नवी ने एक प्रिंटेड बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर करके सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी. कड़कड़ती सर्दी में पूल में बिकिनी लुक देती एक्ट्रेस ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया था
जाह्नवी हैं डांस दीवानी
जाह्नवी कपूर, जो एक बेहतरीन डांसर हैं, अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने डांस रिहर्सल की झलकियों से अपने फैंस को चौंका देती हैं. फोर्ब्स के अनुसार, डांस के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस ने कहा था, 'मुझे हमेशा से डांस का बहुत शौक रहा है. मुझे याद है कि धड़क (ईशान खट्टर के साथ उनकी पहली फिल्म) की शूटिंग के दौरान, मैंने कुछ महीनों के लिए कथक किया था, धड़क के बाद भी मैंने कुछ महीनों के लिए कथक किया. मैं कथक क्लास में हर कभी अंदर और बाहर होती रहती हूं.' a
Tags: