शॉर्ट ड्रेस में जान्हवी कपूर कैमरे में हुई कैद, ट्रोल्स को हजम नहीं हुआ एक्ट्रेस का स्टाइल

जान्हवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'धड़क' में काम किया था।

Update: 2022-06-25 10:42 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आए दिन कहीं ना कहीं स्पॉट हो जाती हैं। पपाराजी भी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। जान्हवी कपूर एक बार मुंबई में स्पॉट हुई हैं और हर बार की तरह इस बार भी अपनी छोटी ड्रेस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस पर लोगों ने तमाम तरह के रिएक्शन दिए हैं। यहां पर देखिए जान्हवी कपूर के लेटेस्ट फोटोज...

जान्हवी कपूर के फोटोज वायरल
जान्हवी कपूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनमें आप देख सकते हैं कि जान्हवी कपूर ने व्हाइट टीशर्ट के साथ शॉर्ट्स पहन रखे हैं। उन्होंने अपने कंधे पर बैग भी टांगा हुआ है। वह अपने जिम के बाहर स्पॉट हुई हैं। 
जान्हवी कपूर की शॉर्ट ड्रेस


जान्हवी कपूर अपनी शॉर्ट ड्रेस को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। जान्हवी कपूर अपने लेटेस्ट फोटोज में अपनी छोटी ड्रेस को लेकर निशाने पर आ गई हैं। लोगों को उनकी छोटी ड्रेस पहनना पसंद नहीं आया है।
जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'गुड लक जेरी'
जान्हवी कपूर अब फिल्म 'गुड लक जेरी' में काम करती नजर आएंगी। जान्हवी कपूर की ये फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। 
जान्हवी कपूर के प्रोजेक्ट
जान्हवी कपूर की पाइप लाइन में कई फिल्में हैं। जान्हवी कपूर फिल्म 'मिली', फिल्म 'मिस्टर और मिसेज माही' और फिल्म 'दोस्ताना 2' में काम करती दिखाई देंगी।
जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म
जान्हवी कपूर ने साल 2018 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जान्हवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'धड़क' में काम किया था। 
Tags:    

Similar News

-->