जनन्त जुबैर टीवी की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से तो एक हैं ही लेकिन उससे भी ज्यादा अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं. अब ये हसीना एक बार फिर शानदार और ग्लैमरस अंदाज में स्पॉट हुईं जिन्हें देख आप भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.

जन्नत जुबैर टीवी की सबसे कम उम्र की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. बेहतरीन सीरियल में अपनी दमदार अदाकारी से हर किसी का दिल चुराने वालीं जन्नत शुक्रवार को स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं जहां उनका ग्लैमरस अंदाज खूब सुर्खियां में है.

पिंक कलर के ऑफ शॉल्डर वन पीस ड्रेस में जन्नत जब सामने आईं तो कैमरों में उनकी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें कैद हो गईं. वहीं इन तस्वीरों में जन्नत के साथ उनके भाई भी स्पॉट हुए. वहीं एक्ट्रेस का ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हो रहा है.


 




Tags: