एक-दूजे के हुए जेम्स मिलिरॉन और शमा सिकंदर, एक्ट्रेस बोलीं- 'मेरा सब कुछ'

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकीं शमा सिकंदर (Shama Sikander) लगातार पिछले कुछ से लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं

Update: 2022-03-15 10:12 GMT

नई दिल्ली: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकीं शमा सिकंदर (Shama Sikander) लगातार पिछले कुछ से लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं. इन दिनों वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. आखिरकार शमा 40 की उम्र में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरॉन संग शादी के बंधन में बंध गई हैं.

एक-दूजे के हुए जेम्स और शमा
शमा और जेम्स दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो चुके हैं. दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. 14 मार्च को क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधीं शमा ने अपनी शादी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर की हैं.
व्हाइट गाउन पहने दिखीं शमा
इन फोटोज में शमा को व्हाइट गाउन पहने देखा जा सकता है. इस लुक में वह बेहद हसीन और ग्लैमरस लग रही हैं. उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ है और उनके हाथ में फूल हैं. शमा ने अपने लुक को खूबसूरत ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है. यहां उन्होंने लाइट मेकअप कर इस लुक को कंप्लीट किया है.
पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
वहीं, जेम्स मिलिरन ने व्हाइट कलर का टक्सीडो पहना है और अपने बालों को स्वेप्ट-बैक लुक में स्टाइल किया है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है. पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा सब कुछ'. फोटोज में दोनों अलग-अलग पोज दे रहे हैं. यूजर्स कमेंट कर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.


Tags:    

Similar News