नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों बटोर रही हैं. कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ निजी तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही जैकलीन ने सोशल मीडिया से दूरियां बना ली थीं. लेकिन अब फिर से वह अपने फैंस के साथ एक्टिव हो गई हैं. जैकलीन ने अब एक बार फिर अपना ग्लैमरस अवतार दिखाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

जैकलीन का दिखा नया अवतार
इस वीडियो में जैकलीन लाइट ऑरेंज कलर की डीपनेक ड्रेस में दिख रही हैं. यहां वह काफी अलग दिख रही हैं. इस लुक में जैकलीन बेहद खूबसूरत और हॉट दिख रही हैं.
उन्होंने इसके साथ मैचिंग शेड का काफी लाइट मेकअप किया है. अब फैंस भी एक्ट्रेस के इस अवतार से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.
फैंस को पसंद आया लुक
कुछ मिनटों में ही जैकलीन के इस वीडियो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, फैंस ने उनके इस अवतार की तारीफें करते हुए कई कमेंट्स किए हैं. अब सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी पसंद भी किया जा रहा है.
इन फिल्मों में दिखेंगी जैकलीन
जैकलीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनकी कई फिल्में कतार में हैं. जल्द ही वह सलमान खान के साथ 'किक 2' में, जॉन अब्राहम के साथ 'अटैक' में, रणवीर सिंह के साथ 'सर्कस' में और अक्षय कुमार के साथ 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्मों में नजर ने वाली हैं.
Tags: