बॉलीवुड फिल्म स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नामी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्म स्टार अक्षय कुमार का इलाज इस वक्त हीरानंदानी अस्पताल में चल रहा है। इस बीच उनकी फिल्म रामसेतु से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स हैं कि अक्षय कुमार के अस्पताल में भर्ती होने के बाद ही उनकी इस अपकमिंग फिल्म की लीडिंग स्टार्स जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और नुशरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। इतना ही नहीं, अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु के क्रिएटिव डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी आनन-फानन में अपना कोरोना टेस्ट करवा लिया है। उनका कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है। बावजूद इसके फिल्म की टीम में अफरा-तफरी का माहौल है। 

ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार के कोरोना का शिकार होने के बाद ही अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस और नुशरत भरूचा ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म रामसेतु फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में की जा रही थी। यहां सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ सेट पर अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा दोनों ही मौजूद थीं। ऐसे में अक्षय कुमार के कोरोना का शिकार होने की खबर के बाद दोनों ही स्टार्स ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। साथ ही अदाकाराएं अपना कोविड-19 टेस्ट करवा रही हैं।
रिपोर्ट की मानें तो करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि खुद अक्षय कुमार ने राम सेतु के अधिकारियों से बात कर कंफर्म किया है कि सभी टीम मेंबर्स के कोरोना टेस्ट करवाए जाएं। साथ ही किसी भी टीम के सभी सदस्यों का पूरा ध्यान रखा जाए। अक्षय कुमार की इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में काफी जोर-शोर से चल रही थी। फिल्म में अक्षय कुमार राम सेतु पुल के इतिहास की तलाश करते हुए दिखाए जाने वाले हैं। उनका किरदार एक पुरातत्त्ववेत्ता (आर्कियोलॉजिस्ट) का है।


Tags: