Jaat Box Office Collection Day 56: सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म 'जाट' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन यह अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. रिलीज के वक्त फिल्म सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में थी. अब फिल्म की कमाई काफी कम हो गई है, फिर भी यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. इसी बीच मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट दिया है. यह एक्शन फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. आइए आपको 56वें ​​दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.
जाट की 56वें ​​दिन की कमाई:
sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 56वें ​​दिन 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का नेट कलेक्शन अब तक 88.66 करोड़ हो चुका है. हालांकि ऐसा लग रहा है कि फिल्म 90 करोड़ तक नहीं पहुंच पाएगी. हाउसफुल 5 6 जून को रिलीज होने जा रही है, जिसमें अक्षय कुमार, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार हैं. हाउसफुल 5 की रिलीज के बाद जाट की कमाई में और गिरावट आएगी। जबकि जाट 5 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। कलेक्शन- 88.66 करोड़ रुपए|
Tags: