मिस्ट्री गर्ल के साथ मूवी डेट पर स्पॉट हुए ईशान खट्टर!

Update: 2023-08-10 11:23 GMT

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) एक मिस्ट्री गर्ल के साथ अपने रिश्ते की अफवाह को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बाइक पर एक महिला के साथ देखे जाने के बाद 'फोन भूत' स्टार को 8 अगस्त 2023 की शाम को एक बार फिर एक लड़की के साथ देखा गया, जो संभवतः वही महिला थी। ईशान की अपने दोस्त के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

मिस्ट्री गर्ल के साथ मूवी डेट पर गए ईशान खट्टर!

दरअसल, ईशान को हाल ही में पैपराजी ने मूवी आउटिंग पर स्पॉट किया। इस दौरान उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी थी। जहां ईशान ने मैचिंग बीनी के साथ ग्रे टी-शर्ट पहनी थी, वहीं उनकी कथित पार्टनर ने पिंक टॉप और ब्लैक टोपी पहनी थी। थिएटर में जाने से पहले ईशान ने कैमरे के लिए पोज़ भी दिया। हालांकि, दोनों एक साथ सामने आने से कतरा रहे थे और कैमरों से दूर भाग रहे थे। ईशान के साथ मौजूद महिला ने सिर नीचे करके टोपी से अपना चेहरा छिपा लिया था।

जब मिस्ट्री वुमन के साथ बाइक पर निकले ईशान!

जुलाई महीने के अंत में ईशान को मुंबई में बाइक राइड का आनंद लेते देखा गया था। इस दौरान उनकी पीछे वाली सीट पर ब्लैक कलर की ड्रेस में एक लड़की थी। ईशान को तो आसानी से पहचाना जा सका, लेकिन लड़की का चेहरा हेलमेट के नीचे छिपा रहा। कई सोशल मीडिया यूजर्स अब अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों मामलों में मिस्ट्री गर्ल एक ही है।

ईशान खट्टर के पिछले रिश्ते

ईशान और अनन्या पांडे, जिन्होंने फिल्म 'खाली पीली' में एक साथ अभिनय किया था, उन्होंने साल 2022 में अपने ब्रेकअप से पहले कई महीनों तक डेट किया था। ऐसी अफवाह है कि अभिनेत्री अब आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। हाल ही में, अनन्या और आदित्य साथ में वेकेशन मनाकर वापस लौटे हैं। कहा जाता है कि ईशान कथित तौर पर अपनी फिल्म 'धड़क' की सह-कलाकार जान्हवी कपूर को भी डेट कर रहे थे। हालांकि, कुछ महीनों की डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए थे।

जब ईशान खट्टर ने भाई शाहिद और उनके बच्चों मीशा-जैन संग रिश्ते पर की थी बात, एक्टर के निकनेम का किया था खुलासा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अभी तक ईशान खट्टर ने अपनी इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में बात नहीं की है, लेकिन ऐसा लगता है कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से कुछ ज्यादा ही है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Similar News

-->