जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हाल ही में कई सेलेब्स ने खुशखबरी दी है कि वो जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। कई एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है और कंफर्म किया है कि जल्द ही उनके घर नया फैमिली मेंबर आने वाला है। अब करीना कपूर, अनुष्का शर्मा के बाद अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। यह नाम है एक्ट्रेस अमृता राव का, जिन्हें लेकर खबर आ रही है कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि, अभी एक्ट्रेस ने इस बारे में सोशल मीडिया पर या स्टेटमेंट में जानकारी नहीं दी है।

वैसे भी एक्ट्रेस सरप्राइज देने की वजह से जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने जब आरजे अनमोल से शादी की थी, तो इसका अनाउंसमेंट कर सभी को हैरान कर दिया था। पहले अनमोल ने 2009 में उनका इंटरव्यू लिया था और उसके बाद उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी और दोनों ने 2016 में शादी कर ली थी। अब खबरें आ रही हैं कि अनमोल और अमृता के घर नया फैमिली मेंबर आने वाला है और कपल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया है कि एक्ट्रेस अपनी लाइफ लाइफ के दूसरे फेज से प्यार कर रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है। करीबी का कहना है कि उन्होंने लॉकडाउन से पहले कंसीव किया था और जल्द ही दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि अनमोल और एक्ट्रेस अपने में खुश रहने वाले कपल हैं, जो अपनी बातों को खुद तक रखते हैं।

बता दें कि हाल ही में कई सेलेब्स ने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। अमृता अरोड़ा से पहले विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, सैफ अली खान- करीना कपूर, अनिता हसनंदानी जैसे कई सेलेब्स ने प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। इसके बाद खबर आ रही है कि एक्ट्रेस सागरिका घोष-जहीर खान भी जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। अब अमृता अरोड़ा को लेकर जानकारी सामने आई है।

Tags: