अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022: निया शर्मा का फनी योगा वीडियो वायरल, देख आप भी हो जाएंगे हैरान

उनके लुक्स और स्टाइल के लाखों लोग दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए भी फैन्स बेकरार रहते हैं।

Update: 2022-06-21 12:00 GMT

टीवी ऐक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन इंस्टाग्राम पर कोई-न-कोई पोस्ट जरूर करती हैं और लोगों को हैरान कर देती हैं। इंटरनेट का पारा वह अपने हुस्न से बढ़ाती रहती हैं। उसमें वह कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। अब उन्होंने 'अंतरराष्ट्री योग दिवस 2022' पर एक खतरनाक वीडियो शेयर किया, जिसे देखने के बाद हर कई दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर है।

निया शर्मा (Nia Sharma) ने कुछ सेकेंड का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह तमाम तरह के आसन (International Yoga Day 2022) करती नजर आ रही हैं। कभी वह गुलाटियां मार रही हैं। कभी वह बॉडी स्ट्रेच कर रही हैं। कभी वह अपने पैरों को सिर के उलट ले जा रही हैं। और कभी वह अपनी इन हरकतों पर हंसकर बैठ भी जा रही हैं। इस योगासन के दौरान निया के ट्रेनर भी नजर आ रहे हैं, जो उनकी बीच-बीच में मदद कर रहे हैं।
निया शर्मा की झलत पाने के लिए रहते हैं लोग बेकरार


दुनिया की टॉप 50 सेक्सी विमेन लिस्ट में दूसरा नंबर अपने नाम करने वाली निया शर्मा वहव्यवहार में एकदम चुलबुली हैं। लेकिन वह अदाओं को भी दिखाने में पीछे नहीं रहती हैं। उनके लुक्स और स्टाइल के लाखों लोग दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए भी फैन्स बेकरार रहते हैं।


Tags:    

Similar News