Indion Idol 12 के सवाई भाट का पहला गाना 'सांसें' यूट्यूब पर हुआ टॉप ट्रेंड, देख VIDEO

‘इंडियन आइडल 12’ के कंटेस्टेंट रहे सवाई भट्ट का पहला गाना रिलीज हो चुका है। हिमेश रेशमिया ने उन्हें ब्रेक देने की बात कही थी।

Update: 2021-07-05 03:20 GMT

'इंडियन आइडल 12' के कंटेस्टेंट रहे सवाई भट्ट का पहला गाना रिलीज हो चुका है। हिमेश रेशमिया ने उन्हें ब्रेक देने की बात कही थी। उन्होंने वादा पूरा करते हुए सवाई के साथ गाना 'सांसें' रिलीज किया है। उनके इस एलबम का नाम 'हिमेश के दिल से' है।

यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में छाया

सवाई के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। गाना तीन जुलाई को रिलीज हुआ और रिलीज के साथ ही यह वायरल हो गया। यूट्यूब पर गाना तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसे अभी तक करीब 10 लाख लोगों ने देख लिया है।Full View

सवाई भाट पिछले हफ्ते 'इंडियन आइडल 12' से बाहर हो गए थे। जिसके बाद उनके फैंस को काफी निराशा हुई थी लेकिन हिमेश के इस गाने ने उन्हें खुश कर दिया।

गाने को शेयर करते हुए हिमेश रेशमिया ने लिखा था- 'सवाई भाट के इस अलग आवाज पर मैं फिदा था और मैं उसकी आवाज को दुनिया के सामने रूबरू करवा रहा हूं। गाने को बड़े रूप में रिलीज से पहले हमें इसका स्टूडियो वर्जन रिलीज करना चाहिए। तो यहां है एलबम 'हिमेश के दिल से' का गाना 'सांसें'। जिसे बहुत टैलेंटेड सवाई भाट ने गाया है।'



Tags:    

Similar News