पाकिस्तान में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने मुंबई हमले के मुद्दे को छेड़ा और कहा….

जावेद अख्तर ने कही थी ये बात

Update: 2023-02-21 18:03 GMT

फाइल फोटो


जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड के मशहूर लेखक और सिंगर जावेद अख्तर इन दिनों पाकिस्तान में दिए अपने बयान को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जावेद अख्तर पाकिस्तान में 'फैज' के लिए रखे गए एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जावेद के अलावा इस कार्यक्रम में कई अन्य पाकिस्तानी कलाकार भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने 26/11 हमले को लेकर अपना बयान दिया था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लगातार स्टार्स इस मामले पर अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। कंगना रनोट के बाद अब एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है।
जावेद अख्तर ने कही थी ये बात
पाकिस्तान में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने मुंबई हमले के मुद्दे को छेड़ा और कहा, मुंबई हमले के आरोपी इजिप्ट और नार्वे से नहीं आए, वो यहीं खुलेआम घूम रहे हैं। इसके बाद हर तरफ जावेद अख्तर के इस बयान की खूब प्रशंसा हो रही है। इसी मामले पर अब पूजा भट्ट का रिएक्शन सामने आया है।
पूजा भट्ट ने ट्वीट कर दिया अपना रिएक्शन
पूजा भट्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जावेद अख्तर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सच को जिंदा रहने के लिए दो तरह के लोगों की जरुरत होती है... एक सच बोलने वाला और दूसरा सच सुनने वाला... एक के बिना दूसरा संभव नहीं है। ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक जो असाधारण तौर पर सक्षम हैं वो मिलावट रहित सच को सुन/स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा खुद पर हंस भी रहे हैं।' पूजा का ये ट्वीट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं।
कंगना ने भी की तारीफ
जावेद अख्तर के इस वीडियो पर कंगना रनोट ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'मैं जब भी जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदाई होती है उसके साथ में...जय हिंद।'
Tags:    

Similar News

-->