कॉफी विद करण सात के अपकमिंग एपिसोड में अनिल कपूर और वरुण धवन काउच पर बैठकर सवालों के जवाब देंगे।

कॉफी विद करण सीजन सात के अपकमिंग एपिसोड में फिल्म जुग जुग जीयो के एक्टर वरुण धवन और अनिल कपूर काउच में बैठने वाले हैं।

Update: 2022-09-12 15:51 GMT
कॉफी विद करण सीजन सात के अपकमिंग एपिसोड में फिल्म जुग जुग जीयो के एक्टर वरुण धवन और अनिल कपूर काउच में बैठने वाले हैं। इससे पहले शो के होस्ट करण जौहर ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर किया है। वीडियो में अनिल कपूर कई सीक्रेट्स शेयर किए हैं। अनिल कपूर ने बताया कि कैसे वह इस उम्र में जवान दिखती हैं। इसके अलावा रैपिड फायर राउंड में वरुण धवन ने ज्यादातर सवालों के जवाब में अर्जुन कपूर का नाम लिया।
कॉफी विद करण सीजन सात के 11वें एपिसोड के ट्रेलर में करण जौहर अनिल कपूर से पूछते हैं- 'वह क्या तीन चीजें हैं, जो आपको जवान महसूस कराती है। इस पर अनिल कपूर ने तुरंत जवाब दिया, 'सेक्स, सेक्स और सेक्स।' ये सुनते ही करण जौहर और वरुण धवन जोर-जोर से हंसने लगते हैं। अनिल कपूर इसके बाद कहते हैं, 'ये सब स्क्रिप्टेड है।' करण जहर इसके बाद वरुण धवन से पूछते हैं कि कैटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण अगली फिल्म में वह किस एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते हैं। इस पर वरुण धवन कहते हैं, 'मुझसे कहा जाता है कि मैं बच्चा जैसे लगता हूं।'


न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhindi
Tags:    

Similar News