डांस रीएलिटी शो में Malaika Arora को 1 फैन ने प्रपोज कर कहा 'दीदी', देखें फिर क्या हुआ?

Malaika Arora को 1 फैन ने प्रपोज कर कहा 'दीदी'

Update: 2021-10-30 13:16 GMT

बॉलीवुड में अपने डांस व फिटनेस के लिए मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के चाहने वालों की कमी नहीं है। उन्हें अपने दिल की बात कहने का मौका कम ही लोगों को मिलता है। हाल ही में यह मौका उनके एक फैन के हाथ लगा, जिसका वीडियो चर्चा में आ गया है।

दरअसल, सोनी टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। यही वीडियो टीवी का डांस रीएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 2 के ऑडिशन राउंड के दौरान का है। वीडियो में जज गीता कपूर कहती हैं, 'इस साल का इंडियाज बेस्ट डांसर मस्त कड़क होने वाला है।' वीडियो में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा झिलमिलाती ड्रेस पहने शो के मंच पर खड़ी दिखाई देती हैं। उनके साथ होस्ट मनीष पॉल और एक कंटेस्टेंट भी मंच पर दिखाई देते हैं।

तभी रक्तिम ठकुरिया नाम के उस कंटेस्टेंट को एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर प्रपोज करते देखा जा सकता है। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन जैसे ही कंटेस्टेंट ने कहा, 'आई लव यू दीदी', मलाइका यह सुनकर हैरान रह जाती हैं। इतने में मनीष पॉल को कहते सुनता जा सकता है कि, 'ये रक्षाबंधन से ही बाहर नहीं निकल रहा है'। वहां बैठे जज और ऑडिएंस ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया। कई फैंस इस वीडियो पर चुटकी भी लेते नजर आ रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि शो के इस क्लिप की तरह इस बार का सीजन भी दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है।
वहीं मलाइका शो के पहले सीजन को भी जज कर चुकी हैं। इसके अलावा वह सुपर मॉडल ऑफ द इयर 2 में नजर आ रही हैं। वैसे इन सब के साथ मलाइका अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन दोनों को साथ स्पॉट किया जाता है।
Tags:    

Similar News

-->