अबू धाबी में होने वाला IIFA अवॉर्ड समारोह स्थगित, यूएई के राष्ट्रपति के निधन के बाद लिया गया फैसला

वह संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक राष्ट्रपति शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के सबसे बड़े बेटे थे।

Update: 2022-05-15 11:14 GMT

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड शोज में से एक आईआईएफए (IIFA) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस साल IIFA दुबई में होने वाला था, लेकिन अब खबरें आ रही है कि शो को पोस्टपोन कर दिया गया है। यह फैसला यूएइ (संयुक्त अरब अमीरात) के प्रेसिडेंट शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के मृत्यु के चलते लिया गया है।

न्यूज ऐजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान की मृत्यु के मद्देनजर, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2022 (IIFA), जो पहले 18 मई से अबू धाबी में होने वाला था। 22 मई तक के लिए टाल दिया गया है।
इसके साथ अवॉर्ड शो की नई डेट को लेकर कहा जा रहा है कि स्टार-स्टडेड यह अफेयर अब 14 जुलाई, 15 जुलाई और 16 जुलाई को अबू धाबी में होगा।
शुक्रवार को, शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर यूएइ के राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय द्वारा 40 दिनों के शोक की घोषणा कर दी गई है। जो 13 मई से शुरू हो गया है। इस अनाउंसमेंट के बाद ही IIFA आयोजकों ने शो को फिर से री-शेड्यूल करने का फैसला किया। हालांकि, अभी इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है।
यूएइ के राष्ट्रपति के निधन पर IIFA के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा शोक व्यक्त किया गया था। शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया था, "संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन की दुखद खबर के साथ, हम उनके परिवार और संयुक्त अरब अमीरात के लोगों के साथ अपनी गहरी संवेदना साझा करते हैं। भगवान उन पर दया करें और उन्हें शाश्वत शांति प्रदान करें।
बतो दें कि शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 73 वर्ष की आयु में शुक्रवार को उनका निधन हो गया। वह संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक राष्ट्रपति शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के सबसे बड़े बेटे थे।

Tags:    

Similar News

-->