'अगर मेरे पति ऋषि जिंदा होते तो रणबीर-आलिया की शादी इतनी सादगी से नहीं होती'- नीतू कपूर

इस तरह सादगी से शादी के लिए मनाता। रणबीर और आलिया दोनों बहुत शांत इंसान हैं। उन्हें ज्यादा धूमधाम नहीं पसंद हैं।

Update: 2022-05-15 07:59 GMT

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए कल बेहद खास दिन था। 14 अप्रैल को कपल को शादी के बंधन में बंधे पूरा एक महीना हो गया। इस अवसर को कपल ने एक साथ डिनर डेट पर सेलिब्रेट किया। हालांकि, रणबीर-आलिया की शादी भी काफी सादगी से हुई थी। कोई धूम-धड़ाका कोई शो-ऑफ नहीं था। वहीं हाल ही में रणबीर की मां ने अपने बहू-बेटे की शादी सिंपल तरीके से होने के पीछे वजह बताई। नीतू कपूर का कहना है कि अगर उनके पति यानी स्वर्गीय एक्टर ऋषि कपूर जिंदा होते तो रणबीर की शादी इतनी सादगी से नहीं होती।

हाल ही में एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने कहा कि शादी का पूरा कार्यक्रम एक सपने की तरह था। शादी में सिर्फ 40 रिश्तेदार उपस्थित थे और रिसेप्शन पार्टी में सिर्फ 40 दोस्तों को आमंत्रित किया गया था।
मेहंदी की रस्म के दौरान 20 लोग हमारे परिवार से थे और सात-आठ आलिया की दोस्त थीं बस। रणबीर और आलिया बीते दो साल से शादी की योजनाएं बना रहे थे। वह कभी दक्षिण अफ्रीका की तो कभी कहीं और की तस्वीरें देखकर कहते कि हम यहां जाएंगे, ऐसी शादी करेंगे, लेकिन अंत में दोनों ने घर पर शादी की। इसमें सबसे बेस्ट चीज बारात रही, जो कि उसी बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से सातवीं मंजिल पर गई थी।
नीतू ने सादगी से हुई शादी को सबसे बेहतरीन अनुभव बताते हुए आगे कहा कि अगर मेरे पति जिंदा होते तो इस तरह से शादी हो ही नहीं सकती थी। वह पूरे धूमधाम से बेटे की शादी करना चाहते थे। उनका कहना था कि रणबीर उनका बेटा है तो धूमधाम से करे, लेकिन रणबीर की सोच उनसे अलग है। उसका कहना है कि मैं पापा को भी इस तरह सादगी से शादी के लिए मनाता। रणबीर और आलिया दोनों बहुत शांत इंसान हैं। उन्हें ज्यादा धूमधाम नहीं पसंद हैं।


Tags:    

Similar News

-->