नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस भारती सिंह (Bharti Singh) बीते गुरुवार को मां बनी हैं. यह खुशखबरी पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी चाहने वालों को दी है. इसके बाद से ही दोनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बता दें कि हर्ष और भारती साथ में रियलिटी शो 'हुनरबाज: देश की शान' को जज कर रहे थे. लेकिन अब भारती को शो से ब्रेक लेना पड़ा है.

भारती ने लिया काम से ब्रेक
भारती देश की वो पहली होस्ट और बन गई हैं, जिन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के पूरे वक्त काम किया है. यहां तक कि वह डिलीवरी से एक दिन पहले भी शो को होस्ट कर रही थीं. लेकिन मां बनने के बाद वह आने वाले कुछ समय तक शो में नहीं दिखेंगी. भारती अपने नन्हें बच्चे के साथ कुछ वक्त बिताना चाहती हैं और ऐसे में फिलहाल उन्होंने काम से ब्रेक लिया है.
ये एक्ट्रेस आ सकती हैं नजर
इसी बीच कहा जा रहा है कि 'हुनरबाज' में भारती की जगह अब हर्ष के साथ टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) नजर आ सकती हैं.
मेकर्स का मानना है कि सुरभि भी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम और चेहरा हैं. ऐसे में दर्शक उन्हें होस्ट के तौर पर भारती की तरह ही पसंद करेंगे. हालांकि, फिलहाल इन खबरों को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.
भारती को किया जाता है पसंद
गौरतलब है कि 'हुनरबाज: देश की शान' के मंच पर भारती और हर्ष की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. दोनों अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं कि लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. शो में मिथुन चक्रवर्ती, परिणीति चोपड़ा और करण जौहर को जजेज के रूप में देखा जा रहा है. भारती तीनों जजेज के साथ भी मस्ती करती दिखती हैं.
Tags: