'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के 8 साल पूरे, वरुण धवन ने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा था 'सबसे सच्चा इंसान'

फैंस अभी भी उन्हें याद करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड होता रहता है।

Update: 2022-07-12 03:49 GMT

टीवी के फेमस ऐक्टर और 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को गुजरे हुए महीनों बीत गए हैं, लेकिन उन्हें याद कर फैंस अभी भी गमजदा हो जाते हैं। उन्होंने टीवी में भी खूब काम किया था और फिर शशांक खेतान की फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये उनकी डेब्यू मूवी थी और इसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। सिद्धार्थ भले ही सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया था। अब जब इस फिल्म को 8 साल पूरे हुए तो पूरी टीम दिवंगत अभिनेता को याद कर इमोशनल हो गई। आलिया, वरुण और शशांत ने सोशल मीडिया के जरिए सिद्धार्थ को याद किया। ट्विटर पर #SidharthShukla और 8YRS OF SID AS ANGAD ट्रेंड हो रहा है। फैंस भी उनकी याद में पुराने फोटोज और वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक पुराने वीडियो में सिद्धार्थ को वरुण सबसे सच्चा इंसान कहते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।


सिद्धार्थ शुक्ला ने 'बालिका वधु' और 'दिल से दिल तक' जैसे कई टीवी शोज में शानदार ऐक्टिंग की और घर-घर में अपनी पहचान बनाई। वो कई रिएलिटी शोज में भी नजर आए। इनमें से एक 'बिग बॉस 13' था, जहां फैंस को सेंस ऑफ ह्यूमर से भरा सिद्धार्थ देखने को मिला। शो में कई मौकों पर सिद्धार्थ ने अपनी आवाज उठाई, जो ऑडियंस के दिलों को छू गई। इसके साथ ही को-कंटेस्टेंट शहनाज गिल संग उनका बचपना भी खूब देखने को मिला।


शहनाज गिल ने इशारों में सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद! दिल का हाल बयां कर कहा- कौन तुझे यूं प्यार करेगा, जैसे मैं करती हूं

2 सितंबर को ली थी आखिरी सांस


'बिग बॉस 13' जीतने के बाद सिद्धार्थ अपनी लाइफ में अच्छा कर रहे थे। उन्होंने 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल 3' वेब सीरीज की। कई म्यूजिक वीडियो किए। साथ ही कई शोज में बतौर गेस्ट हिस्सा भी लिया, लेकिन फैंस को 2 सितंबर को गहरा सदमा लगा, जब हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली। किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि अब उनका चहेता सितारा धरती छोड़ आसमान में बस गया है। फैंस अभी भी उन्हें याद करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड होता रहता है।


Tags:    

Similar News