बॉलीवुड के सुपर डैशिंग एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एक्ट्रेस- सिंगर सबा आजाद (Saba Azad) इन दिनों साथ में वैकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर पोस्ट्स करते रहते हैं। ऐसे में अब सबा आजाद ने लंदन से फोटोज और वीडियो शेयर किया है, जिस में उनके साथ ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं। इन फोटोज और वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या है सबा आजाद का पोस्ट
दरअसल सबा आजाद ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। ऋतिक रोशन और सबा आजाद का ये पोस्ट रॉनी स्कॉट जैज़ क्लब के हैं, जो लंदन में है। एक फोटो और वीडियो में ऋतिक रोशन और सबा आजाद, क्लब के अंदर एन्जॉय करते दिख रहे हैं तो एक फोटो में दोनों क्लब के एंट्री प्वाइंट पर खड़े होकर पोज कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ सबा आजाद ने कैप्शन में लिखा- Where the jazz cats at??


|

Tags: