'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नैतिक का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर करण मेहरा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक बार फिर से एक्स वाइफ निशा रावल को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है निशा का अपने राखी भाई रोहित सेठिया के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहा है और वो 14 महीने से उनके ही घर पर रह रहा है। इस इल्जाम के बाद निशा ने भी चुप्पी तोड़ी और इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वो इस संगीन आरोप के बारे में कुछ नहीं कहेंगी! एक तरह जहां एक-दूसरे के लिए इनकी नफरत देखने को मिल रही है तो वहीं सोशल मीडिया पर इनकी लव स्टोरी की भी चर्चा हो रही है। क्या आप जानते हैं कि करण को निशा से पहली नजर में प्यार हुआ था। इन्होंने शादी से पहले 6 साल तक एक-दूजे को डेट किया था। इतना ही नहीं, करण ने निशा को फिल्मी अंदाज में प्रपोज भी किया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इनकी लव स्टोरी नफरत के इस मुकाम तक पहुंच जाएगी और इनकी मोहब्बत का ये हश्र होगा!


सेट पर हुई पहली मुलाकात
2/10
सेट पर हुई पहली मुलाकात
करण मेहरा और निशा रावल की पहली मुलाकात साल 2008 में हुई थी। निशा अपनी पहली हिंदी फिल्म 'हंसते-हंसते' की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में करण बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे। तभी सेट पर उन्होंने पहली बार निशा को देखा था और पहली नजर में उन्हें दिल दे बैठे थे।

प्यार में बदली दोस्ती
निशा को देखते ही करण को उनसे प्यार हो गया। हालांकि, कहा जाता है कि उस समय निशा की तरफ से कोई फीलिंग्स नहीं थी। दोनों सेट पर बात करने लगे। उनकी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

5 साल किया डेट
बताया जाता है कि करण और निशा ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों एकसाथ बहुत खुश थे। प्यार में डूबे हुए थे। शादी से पहले इन्होंने लाइफ को एकसाथ खूब इंजॉय किया।


फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज
इतने साल तक डेट करने के बाद करण ने निशा को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। उनका बर्थडे था और इस पार्टी में फैमिली मेंबर्स, फ्रेंड्स और मीडिया भी मौजूद थी। करण ने पूरी दुनिया के सामने निशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। करण की मोहब्बत देख निशा ने तुरंत हां बोल दिया था।

बेटे का हुआ जन्म
24 नवंबर 2012 को करण और निशा ने शादी की। शादी के पांच साल बाद निशा ने बेटे काविश को जन्म दिया। जिस समय निशा को प्रेग्नेंसी का पता चला था, उस समय करण रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में थे।

Tags: