Housefull 5 Day 6 : बुधवार को हुई करोड़ों की कमाई, पर मंगलवार से कम

Update: 2025-06-11 15:54 GMT
Entertainment मनोरंजन : ‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी की पांचवी किश्त को दर्शक उतना प्यार नहीं दे रहे हैं, जितना पिछली फिल्मों को मिला था। जबकि इस फिल्म में हर मसाला मेकर्स ने फिट किया है।
बड़ी और नामी स्टार कास्ट, दो एंडिंग्स के अलावा कमाल का सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश की गई। इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन दिन-ब-दिन कम ही हो रहा है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में जरूर शामिल हो चुकी है मगर आगे इसके क्या हाल होगा, यह आने वाले दिन ही बताएंगे। जानिए, फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के छठे दिन का कलेक्शन? अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने छठे दिन लगभग 5.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म का यह कलेक्शन मंगलवार यानी पांचवें दिन के मुकाबले कम है। मंगलवार को फिल्म ने 11. 25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 100 करोड़ क्लब का हिस्सा पहले ही बन चुकी है। अब इसकी कुल कमाई लगभग 117.45 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। इस तरह देखा जाए तो यह फिल्म अपना आधा बजट तो वसूल कर चुकी है। मगर फिल्म का पूरा बजट वसूलने और मुनाफा कमाने में इसको कितना समय लगेगा, यह देखना हाेगा। दरअसल, कमजोर स्टोरी लाइन के कारण फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में दर्शकों की रुचि कम हाे रही है।
Tags:    

Similar News