34 साल की हुईं श्रद्धा कपूर, समंदर किनारे एक्ट्रेस का दिखा HOT अवतार
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में उनका खूब नाम रोशन कर रही हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | शक्ति कपूर ( Shakti Kapoor ) की बेटी श्रद्धा कपूर( Shraddha Kapoor) बॉलीवुड में उनका खूब नाम रोशन कर रही हैं। श्रद्धा की गिनती आज के दौर की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होती है। आशिकी 2 से उनकी कामयाबी और सफर शुरू हुआ और हर फिल्म के साथ उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है ।
बागी, बागी 2, स्त्री, छिछोरे, हाफ गर्लफ्रेंड और एक विलेन जैसी उनकी फिल्मों ने बी टाऊन में श्रद्धा का कद काफी बढ़ा दिया है। बॉलीवुड के विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा आज फिल्म इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेस कहलाती हैं
3 मार्च को श्रद्धा कपूर का जन्मदिन होता है। शक्ति कपूर की लाड़ली श्रद्धा 34 साल की हो गईं हैं। भले ही आज वो बॉलीवुड में बड़ा नाम बन गईं हो लेकिन रहती वो आज भी अपने मम्मी-पापा के साथ हैं।
कुछ दिन श्रद्धा ने कहा था कि उनके घर का बिजली का बिल 80 हजार आता है और वो अपने घर का बिजली का बिल पापा के साथ शेयर करती हैं।
श्रद्धा के पापा शक्ति कपूर ने मुंबई में समंदर किनारे घर बनवाया है। मुंबई के बेहद पॉश इलाके जुहू में उनका घर हैं। शक्ति कपूर के दोनों बच्चे और पत्नी शिवांगी इस शानदार और लक्जीरियस फ्लैट में उनके साथ रहते हैं।
श्रद्धा आए दिन अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनके घर से समंदर का शानदार नजारा दिखता है। जुहू बीच पर स्थित उनके घर अपार्टमेंट की कीमत करोड़ो में है।
श्रद्धा की बिल्डिंग में ही उनकी मासी पद्मिनी कोल्हापुरे भी रहती हैं। श्रद्धा के घर पर हर साल गणपति की पूजा भी धूमधाम होती है। इस मौके पर उनका पूरा परिवार जुटता है। श्रद्धा अपने मम्मी की तरफ से मराठी और पापा की तरफ से पंजाबी हैं।
उनके परिवार में दोनों कल्चर के रीति रिवाजों और त्योहारों को मनाया जाता है। परिवार के ज्यादातर लोग मुंबई में ही रहते हैं और त्योहारों पर एकजुट होते हैं।
श्रद्धा कपूर अपने घर पर हुए हर फंक्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और इस दौरान उनके खूबसूरत घर की झलक देखने को मिलती है। घर का इंटीरियर बहुत बेहतरीन तरीके से करवाया है। उनके घर में सजावट के लिए विंटेज चीजों का इस्तेमाल हुआ है। उनका घर खूबसूरत फर्नीचरों और बेशकीमती सजावटी सामानों से सजा है।
वहीं खूबसूरत फोटोफ्रेम्स भी घर की दीवारों को बेहतरीन लुक देते हैं। कांसे के सजावटी सामान भी घर को क्लासिक लुक देते हैं।
आपको बता दें एक वक्त था जब शक्ति कपूर सिर्फ कार खरीदते थे। तरह-तरह के कार खरीदना उनका शौक था।
एक बार जितेन्द्र ने उन्हें सलाह दिया कि कार के बजाय प्रॉपर्टी में पैसे लगाएं। उसके बाद शक्ति कपूर को लगा कि जितेन्द्र सही बात कर रहे हैं। उन्होंने पहला घर जुहू में खरीदा।
इसके अलावा उनका एक घर मड आइलैंड पर भी है। ये घर उन्होंने इंवेस्टमेंट के लिए खरीदा था।
शक्ति कपूर ने लोनावाला में भी हॉलीडे होम बनवा रखा है वहीं दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में भी उनकी कोठी है।
वहीं श्रद्धा कपूर ने अब तक अपने लिए घर नहीं खरीदा है। उनके साथ की ज्यादातर एक्ट्रेसेस अपने मम्मी पापा से अलग रहती हैं लेकिन श्रद्धा अपने डैडी की एंजेल हैं और उनके साथ ही रहना चाहती हैं।