Honey Singh : पुराने हिट सॉन्ग का म्यूजिक वीडियो जल्द होगा रिलीज

Update: 2025-06-29 11:37 GMT
Entertainment मनोरंजन : हनी सिंह म्यूजिक की दुनिया का एक जाना माना नाम हैं, जिन्होंने कई शानदार गाने गाए हैं। गायक ने एक दशक पहले 'वन थाउजेंड माइल्स' का ऑडियो सॉन्ग रिलीज किया था।
अब इसी गाने को वो म्यूजिक वीडियो के रूप में ले आने वाले हैं, जिसे जल्दी रिलीज किया जाएगा। इसकी घोषणा हनी सिंंह ने खुद की है। आइए जानते हैं क्या है अपकमिंग सॉन्ग को लेकर पूरी जानकारी। 'वन थाउजेंड माइल्स' सॉन्ग अब म्यूजिक वीडियो के रूप में रिलीज किया जाएगा। इसकी घोषणा हनी सिंह ने खुद की है।
साथ ही इस आगामी वीडियो सॉन्ग में पंजाबी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री मैंडी टाखर भी नजर आएंगी। इसकी जानकारी देते हुए सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया, ‘मेरे जीवन का अधूरा अध्याय पूरा हो रहा है। सबसे प्रतीक्षित ‘वन थाउजेंड माइल्स’, जिसमें मैंडी टाखर नजर आएंगी। यह सिर्फ एक गाना नहीं है, यह मेरी जिंदगी है।’
Tags:    

Similar News