Honey Singh : महादेव की भक्ति में लीन दिख रहें हनी सिंह

Update: 2025-03-19 03:55 GMT

मुंबई | मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों आध्यात्मिक सफर पर हैं। हाल ही में वह हरिद्वार में नजर आए, जहां उन्होंने महादेव की भक्ति में डूबकर पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वह गंगा आरती में शामिल होते और भगवान शिव का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

हनी सिंह के इस नए अवतार को देखकर फैंस हैरान हैं। कुछ ने कमेंट करते हुए लिखा, "यो यो में भी भक्ति मोड!", तो कुछ ने कहा, "महादेव की कृपा से नई ऊर्जा!"

आध्यात्मिकता की ओर बढ़ा रुझान?

पिछले कुछ समय से हनी सिंह आध्यात्मिकता और फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इससे पहले भी वह कई बार धार्मिक स्थलों पर देखे जा चुके हैं।

अब देखना होगा कि क्या इस यात्रा के बाद हनी सिंह अपने नए म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी कोई आध्यात्मिक रंग जोड़ते हैं या नहीं।


Tags:    

Similar News