सफाई कर्मी के साथ स्टेज पर हनी सिंह ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख यूजर्स कर जमकर तारीफ

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'वाकई ये एक शानदार नजारा रहा, ये एनर्जी और वाइब कमाल है।'

Update: 2023-03-13 02:15 GMT
फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लंबे समय से गायब हनी सिंह ने एक बार फिर अपने गानों के साथ वापसी की है। इस बार हनी सिंह 3.0 रूप में दिखाए देने वाले हैं। वहीं, वापसी के बाद से ही फिर से रैपर का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस बीच उनका ये वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
हनी सिंह ने सफाई कर्मी के साथ किया डांस



हाल ही में हनी सिंह ने लाइव कॉन्सर्ट में परफोर्म किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मी के साथ कुछ ऐसा किया जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। दरअसल, वायरल वीडियो में हनी सिंह एक सफाई कर्मी लड़के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे है। इस दौरान लड़के ने हाथ में झाडू भी पकड़ रखी है। वहीं, हनी सिंह के फोर्स करने पर लड़का झाड़ूको फेक देता है और यो यो के साथ जमकर डांस करने लगता है।
हनी सिंह के इस वीडियो को देखने को बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है। वहीं, आलम ये है कि सफाई कर्मी के साथ स्टेज पर यो यो का ये शानदार डांस तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हनी सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री के असली किंग है।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'वाकई ये एक शानदार नजारा रहा, ये एनर्जी और वाइब कमाल है।'
Tags:    

Similar News