Holi 2022: बेटी के साथ पहली होली मनाएंगी प्रियंका चोपड़ा, ट्रिप के बाद घर लौटीं एक्ट्रेस

एक अन्य में वह एक बिजनेस मीटिंग में सभी के साथ डिनर टेबल पर बैठी हुई हैं।

Update: 2022-03-18 08:15 GMT

प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ परिवार को बखूबी बैलेंस कर रही हैं। हाल ही में वह इटली के शहर रोम में थीं। प्रियंका भले ही विदेश में रहती हों लेकिन अपनी जड़ों से पूरी तरह जुड़ी हुई हैं। हर त्योहार वह सेलिब्रेट करती हैं। होली से ठीक पहले पहले वह रोम से वापस अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित घर पहुंचीं। प्रियंका और निक जोनस की बेटी का इस साल की शुरुआत में सरोगेसी से जन्म हुआ है। बेटी के साथ उनकी पहली होली है तो जाहिर है इस बार त्योहार उनके लिए बेहद खास है।

घर लौटीं प्रियंका



 


प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की इसके साथा उन्होंने बताया कि अपनी रोम ट्रिप से वापस लौट आई हैं। तस्वीर में वह कार में बैठी हैं। उन्होंने ब्लू और व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है और बालों का बन बनाया है। इसके साथ उन्होंन गले और कानों में एसेसरीज पहनी है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'Hi Home.'
एक दूसरी फोटो में Bulgari के सीईओ जीन क्रिस्टोप बाबिन (Jean-Christophe Babin) के साथ हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस कैरी की है। एक अन्य में वह एक बिजनेस मीटिंग में सभी के साथ डिनर टेबल पर बैठी हुई हैं।



Tags:    

Similar News