Hit 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 16वें दिन भी नानी का चला जादू

Update: 2025-05-17 07:25 GMT
नानी की फिल्म हिट द थर्ड केस बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस तेलुगु फिल्म ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ की कमाई की। इस बीच फिल्म के 16वें दिन का कलेक्शन (Hit 3 Collection Day 16) सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से कितनी दूर है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार नानी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सिनेमा लवर्स उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों उनकी हालिया फिल्म हिट द थर्ड केस का जिक्र चल रहा है। यह मूवी भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जहां बॉलीवुड की कुछ फिल्में थिएटर्स में दर्शकों की कमी का सामना कर रही है। वहां, हिट फिल्म की कमाई तारीफ के काबिल है। आइए जानते हैं कि 16वें दिन नानी स्टारर मूवी ने कितना कलेक्शन किया है।
टिकट खिड़की पर सिनेमा लवर्स के लिए हिट एक बेहतरीन ऑप्शन बन चुकी है। किसी भी फिल्म की सफलता का अंदाजा ओपनिंग डे से लगाया जाता है। हिट 3 ने पहले ही दिन 21 करोड़ कमाए थे। इससे अंदाजा लग गया था कि आगामी दिनों में यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है। 15 दिन पूरे करने के बाद फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इस क्लब में कितने दिनों के अंदर जगह बना पाएगी।
Tags:    

Similar News