‘Hit 3’ : निर्माताओं पर साहित्यिक चोरी का आरोप, मामला हाईकोर्ट में दर्ज
Entertainment मनोरंजन : नेचुरल स्टार नानी की तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी कई भाषाओं में रिलीज हो चुकी है। लेकिन अब इस फिल्म के निर्माताओं को मद्रास उच्च न्यायालय ने साहित्यिक चोरी के मामले में 7 जुलाई 2025 तक अपना जवाब देना को कहा है।
एक खबर के मुताबिक, मद्रास उच्च न्यायालय ने हिट 3 फिल्म की टीम को साहित्यिक चोरी के आरोपों का जवाब 7 जुलाई 2025 तक देने का आदेश दिया है। लेखक विमलवेलन का कहना है कि उन्होंने कुछ समय पहले अभिनेता नानी के साथ अपनी एक कहानी साझा की थी। बाद में उन्हें पता चला कि हिट 3 की कहानी उनकी कहानी से मिलती-जुलती है। विमलवेलन ने आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने उनकी स्क्रिप्ट चुराई है। उन्होंने नानी, निर्देशक शैलेश कोलानू और निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब देखना है कि हिट 3 के निर्माता इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।