हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक की मां का निधन, शोक में डूबा परिवार

'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट हिन्दुस्तानी भाऊ अपनी विवादित भाषा और बयानों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं।

Update: 2020-10-27 08:07 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट हिन्दुस्तानी भाऊ अपनी विवादित भाषा और बयानों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस वक्त हिन्दुस्तानी भाई के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विकास पाठक उर्फ हिन्दुस्तानी भाऊ की मां का निधन हो गया है। मां के निधन से पूरा परिवार काफी सदमे में है। हालांकि निधन किस वजह से हुआ इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन विकास की मां पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इसकी जानकारी भी भाऊ ने ट्विटर अकाउंट के जरिए ही फैंस को दी थी, साथ ही फैंस के उनकी मां के लिए दुआ करने के लिए भी कहा था।

भाऊ ने हाल ही में ट्विटर पर मां के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो उनका माथा चूमते हुए नज़र आ रहे थे। उस फोटो से साफ पता चल रहा था कि उनका मां हॉस्पिटल में एडमिट हैं। फोटो के साथ विकास ने कैप्शन में लिखा था, 'प्लीज़ दुआ करिए मेरी मां के लिए कि वो जल्दी ठीक हो जाएं'। विकास का ये ट्विटर अकाउंट वैरिफाइड नहीं है, लेकिन उनके सारे वीडियोज़ इसी अकाउंट पर शेयर किए जाते हैं। हालांकि कुछ विवादित वीडियोज़ की वजह से उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद कर दिया गया है।

आपको बता दें कि विकास पाठक फेमस यूट्बर हैं। उन्हें हिन्दुस्तानी भाऊ के नाम से पहचाना जाता है। भाऊ बिग बॉस के पिछले सीज़न यानी बिग बॉस 13 में भी नज़र आ चुके हैं। हालांकि वो ज्यादा दिन घर का हिस्सा नहीं रहे थे। वैसे हिन्दुस्तानी भाऊ अपने बयानों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। वो न सिर्फ देश के मुद्दों लेकर वीडियो बनाते हैं बल्कि पाकिस्तान को भी ख़ूब लताड़ लगाते हैं। वीडियोज़ में इस्तेमान की जाने वाली अभद्र भाषा वजह से अक्सर निशाने पर भी रहते हैं। इस वजह से उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी सस्पेंड किया जा चुका है। इतना ही नहीं भाऊ के खिलाफ शिकायत भी की जा चुकी हैं।

Tags:    

Similar News