Entertainment मनोरंजन : हाल ही में हिना खान ने रॉकी जयसवाल संग शादी की है। वहीं कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से जंग लड़ रही हिना ने आज इस खतरनाक बिमारी को लेकर खास बात बताई है।
कैंसर से जंग जीत चुकीं टीवी अभिनेत्री हिना खान ने आज एक इंटरव्यू के दौरान इस खतरनाक बिमारी को लेकर खुलकर बात की और साथ ही इसके इलाज को लेकर भी कई बातों से पर्दा उठाया। कैंसर को लेकर हिना खान ने बताई खास बात
हिना खान ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "हमारे प्रधानमंत्री ने एक सपना देखा है और जिस तरह से हम आगे बढ़ रहे हैं, लगता है कि बहुत जल्द हम 'विकसित भारत' बन जाएंगे।" कैंसर के इलाज के बारे में वे कहती हैं, "... वैश्विक स्तर पर प्रोटोकॉल एक जैसे हैं। इलाज एक जैसा है और जो दवाइयां दी जाती हैं, वे एक जैसी हैं। मुझे वही दवाइयां दी जाएंगी जो एक ऐसे व्यक्ति को दी जाती हैं, जो आर्थिक रूप से इतना मजबूत नहीं है। दवाओं में कोई अंतर नहीं है।"