नई दिल्ली: मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं. उन्होंने सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत और काम के दम पर ही देशभर में एक ऊंचा मुकाम हासिल किया है. पिछले कुछ वक्त से हिना का स्टाइलिश अवतार काफी सुर्खियां बटोर रहा है. अब एक बार फिर से हिना की अदाओं ने सभी के होश उड़ा दिए हैं.

हिना ने दिखाई नए फोटोशूट की झलक
हिना ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है. यहां उन्हें काफी अलग स्टाइल की साड़ी पहने देखा जा रहा है. हिना ने अपन इस लुक को सिल्वर ज्वेलरी से कंप्लीट किया है.
उन्होंने इसके साथ डायमंड रियरिंग्स और हाथ में मैचिंग का ब्रेसलेट पहना है. इसके साथ उन्होंने बालों का बन बनाकर बांधा हुआ है. वहीं, न्यूड मेकअप किया है.
हिना का दिखा हॉट अवतार
हिना इस अवतार में काफी हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं. फैंस उनके इस लुक पर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं. कुछ ही घंटों में इस लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.
कई प्रोजेक्ट्स में दिख चुकी हैं हिना
गौरतलब है कि हिना खान पिछले कुछ वक्त में टीवी शोज के अलावा कई म्यूजिक वीडियोज और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. हिना के चाहने वाले उन्हें हमेशा पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं.


Tags: