टीवी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान ने एक बार फिर अपने अंदाज से फैन्स को दीवाना बना दिया है। हिना की इन लेटेस्ट फोटोज़ को देख फैन्स उनकी तारीफों के पुल बांधते दिख रहे हैं, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये फोटोज़।

इन फोटोज़ में हिना खान किसी दुल्हन की तरह सजी नजर आ रहीं हैं, जिन पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। 
तस्वीरों में हिना खान ने माथे पर मांग टीका, कानों में झुमके और हाथों में चूड़ियां पहने नजर आ रहीं हैं, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे हैं।
फोटोज़ में हिना खान का स्मोकी मेकअप और उनके खुले बाल उनके हुस्न को और बढ़ा रहे हैं। 



सोशल मीडिया पर हिना के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। 
इन तस्वीरों में हिना खान ने कैप्शन भी दिया - मेक इट सिंपल बट सिग्नीफिकेंट।
आपको बता दें कि हिना खान ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया है। 
Tags: