कृष्ण भक्ति में डूबीं हेमा मालिनी, अचानक गाने लगीं भजन, सामने आया VIDEO
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस-सांसद हेमा मालिनी इन दिनों मथुरा दौरे पर हैं. मथुरा दौरे के दौरान हेमा मालिनी वृंदावन के राधा रमन मंदिर दर्शन करने पहुंचीं. बॉलीवुड ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें वो भजन गाती नजर आ रही हैं.
माथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी अकसर वहां दौरे पर जाती रहती हैं. एक बार फिर वो अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं. इसके साथ ही उन्होंने राधा रमन जाकर पूजा-अर्चना भी की. वहीं अब हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो भजन गाती नजर आ रही हैं. ANI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर हेमा मालिनी का भजन गाते हुए वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में हेमा मालिनी को मंदिर में कृष्ण भजन गाते हुए सुना जा सकता है. हेमा मालिनी भजन गाते हुए कृष्ण भक्ति में डूबी हुई दिख रही हैं. उन्हें इस तरह कृष्ण भक्ति में लीन देख कर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. अब तक लोगों ने उनकी एक्टिंग देखी थी, लेकिन उन्हें इस तरह भजन गाते हुए देखना, हर किसी के लिए बेहद सरप्राइजिंग रहा. ये पहला मौका है, जब हेमा मालिनी को इस तरह तमाम लोगों के सामने भजन गाते हुए देखा गया. वीडियो देख कर हर कोई उनकी तारीफ करता दिख रहा है.