Mumbai मुंबई: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर 'एक दीवाने की दीवानगी' इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म अब Zee 5 पर स्ट्रीम हो रही है, और अपनी फिल्म की OTT रिलीज़ को प्रमोट करने के लिए हर्षवर्धन मुंबई के बांद्रा में बैंडस्टैंड इलाके में स्पॉट किए गए।
जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले और फैंस से मिलने गए, फैंस बेकाबू हो गए और उन्हें घेर लिया। फैंस हर्षवर्धन की शर्ट खींचने लगे, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नीचे वीडियो देखें...