अभिनेत्री और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। 10 जुलाई को उनके बेटे का जन्म हुआ। गीता बसरा ने खुलासा किया है कि बेटे के जन्म से पहले वह दो बार मिसकैरेज के दर्द से गुजरी हैं

गीता बसरा ने उन सभी महिलाओं से उम्मीद ना खोने की सलाह दी है जिन्हें मिसकैरेज हुआ है। उन्होंने कहा कि चुप रहकर दर्द नहीं सहना चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए गीता ने कहा कि 'इसमें कोई शक नहीं है कि पिछले दो साल मेरे लिए दर्दनाक रहे हैं लेकिन मैंने खुद को हिम्मत हारने से रोका। मिसकैरेज के बाद एक महिला के हार्मोन बहुत ऊपर-नीचे होते हैं। उनके लिए संयम बनाए रखना बहुत मुश्किल होता है। मैंने खुद को मजबूत रखा और खुद को पिघलने नहीं दिया।'

Full View

दूसरी बार मिसकैरेज होने के बाद गीतऔर हरभजन कुछ समय तक अपने माता-पिता के साथ रहे। दूसरी बार प्रेग्नेंट होने पर गीता अपने ससुराल में थीं और उन्होंने हर तरह से सावधानी बरती।


Tags: