हरभजन सिंह को पड़ी रेमडेसिवीर इंजेक्शन की जरूरत, Sonu Sood ने इस तरह की मदद

कोरोना वायरस की इस महामारी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपनी फिल्मों से ज्यादा परेशान, जरूरमंद और गरीब लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं

Update: 2021-05-13 13:28 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कोरोना वायरस की इस महामारी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपनी फिल्मों से ज्यादा परेशान, जरूरमंद और गरीब लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। वह हर दिन लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उनसे सोशल मीडिया पर लोग मदद की गुहार लगाते रहते हैं। अब सोनू सूद भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज हरभजन सिंह की मदद करने की वजह से चर्चा में हैं।

दरअसल बुधवार को हरभजन सिंह ने ट्विटर पर कर्नाटक के एक मरीज के लिए मदद मांगी। मरीज को रेमडेसिवीर इंजेक्शन की जरूरत थी। इसको लेकर हरभजन सिंह ने पूरी डिटेल भी साझा की। जिसके बाद सोनू सूद ने तुरंत जवाब देते हुए उनकी मदद की। अभिनेता ने हरभजन सिंह के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'भाईजी, पहुंच जाएगी'। वहीं इसके बाद क्रिकेटर ने उनका धन्यवाद भी किया।
हरभजन सिंह ने सोनू सूद के लिए अपने ट्वीट में लिखा, 'शुक्रिया मेरे भाई..भगवान आपको और अधिक शक्ति प्रदान करें।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद और हरभजन सिंह के यह ट्वीट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन दोनों के फैंस उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अभिनेता की तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की महामारी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बहुत से लोगों के लिए मसीहा बन चुके हैं।
उन्होंने पिछले साल लोगों की मदद करना शुरू किया था। सोनू सूद अब भी लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। अब दिग्गज अभिनेता ने भारत में कोरोना वायरस को हराने और लोगों की जान बचाने के लिए बड़ा फैसला किया है। भारत इन दिनों देश में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी से जूझ रहा है। जिसके चलते सोनू सूद ने देश में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए अन्य देशों से ऑक्सीजन प्लांट लेने का फैसला किया है। उन्होंने भारत में अलग-अलग जगहों पर स्थापित करने के लिए फ्रांस और अन्य देशों से ऑक्सीजन प्लांट्स ला रहे हैं।
सोनू सूद दिल्ली और महाराष्ट्र सहित भारत के सबसे ज्यादा प्रभावित कोविड-19 राज्यों में कम से कम चार ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बना रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए हाल ही में सोनू सूद ने कहा, 'ऑक्सीजन सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण हमने बहुत से लोगों को पीड़ित देखा है। हमें यह अब मिल गया है, और पहले से ही लोगों को दे रहे हैं। हालांकि, यह ऑक्सीजन प्लांट्स न केवल पूरे अस्पतालों में आपूर्ति करेंगे, बल्कि ऑक्सीजन सिलेंडरों को भरेंगे और कोविड -19 से पीड़ित लोगों की एक बड़ी समस्या को हल करेंगे'।


Tags:    

Similar News

-->