Happy Birthday Shilpa Shetty : कर्नाटक में हुआ था जन्म शिल्पा शेट्टी, जानें इनके जीवन से जुड़ी सुनी अनसुनी बातें

कर्नाटक में हुआ था जन्म शिल्पा शेट्टी

Update: 2022-06-08 09:36 GMT

मुंबई : शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) का जन्म 8 जून 1975 को मैंगलूर (Mangalore), कर्नाटक (Karnataka) में हुआ था। यह हिंदी (Hindi) फिल्मों (Films) में अभिनय करके लोगों में अपनी एक खास पहचान बना चुकी है। शिल्पा शेट्टी के पिता दिवंगत सुरेंद्र शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी है। शिल्पा शेट्टी आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। अभिनेत्री साल 1993 में रिलीज थ्रिलर फिल्म 'बाजीगर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। शिल्पा शेट्टी साल 1994 में कॉमेडी एक्शन फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में मोना और बसंती के डबल किरदार में नजर आई थी।

इसके अलावा वो फिल्म 'आओ प्यार करें', 'हथकड़ी', 'छोटे सरकार', 'हिम्मत', 'इंसाफ', 'जमीर', 'आक्रोश', 'जानवर', 'शूल', 'धड़कन', 'तरकीब', 'जंग', 'इंडियन', 'कर्ज', 'हथियार', 'चोर मचाये शोर', 'जूनून', 'फिर मिलेंगे', 'गर्व', 'फरेब', 'शादी करके फंस गया यार', 'अपने', 'ओम शांति ओम' और 'दोस्ताना' जैसी कई फिल्मों में अपनी अहम भूमिका निभा चुकी है। शिल्पा शेट्टी की एक छोटी बहन शमिता शेट्टी हैं वह भी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। फिल्म 'फरेब' शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी पहली बार एक साथ अपने मुख्य किरदार में नजर आई थी। शिल्पा शेट्टी साल 2006 में डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' को जज करती नजर आई थी।
वो इस रियलिटी शो से टेलीविजन में कदम रखी थी। उसके बाद वो रियलिटी शो 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन की मेजबानी करती नजर आई थी। इसके अलावा वो भारतीय डांस रियलिटी शो 'जरा नचके दिखा', 'नच बलिए' और सुपर डांसर को भी जज कर चुकी हैं। फरवरी 2009 में शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से सगाई की और वो दोनों 22 नवंबर 2009 को शादी की। शिल्पा शेट्टी 21 मई 2012 को एक बेटे को जन्म दी और 15 फरवरी 2020 को सरोगेसी के जरिए अभिनेत्री को एक दूसरा बच्चा हुआ, एक लड़की हुई।
शिल्पा शेट्टी फिटनेस उत्साही भी हैं। वो साल 2015 में अपनी योगा डीवीडी लॉन्च की। वह भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट जैसे कई फिटनेस अभियानों में भी शामिल हैं। शिल्पा शेट्टी को स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता अभियान पर उनके काम के लिए चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री 2009 से 2015 तक इंडियन प्रीमियर लीग टीम राजस्थान रॉयल्स की एक अंश-मालिक थीं।
अगर हम बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट कि तो अभिनेत्री बहुत जल्द शब्बीर खान की फिल्म 'निकम्मा' में अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया भी अपने अहम किरदार में हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी सोनल जोशी की फिल्म 'सुखी' में भी अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।


Tags:    

Similar News