जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस फातिमा सना शैख़ को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है, वहीं वह आज अपना जन्मदिन मना रही है. शेख एक भारतीय चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म अभिनेत्रीं हैं। वह हिंदी सिनेमा में फिल्म चाची 420 के लिए जानी जातीं हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फातिमा सना शेख का जन्म 11 जनवरी 1992 को तेलंगाना के हैदराबाद (तत्‍कालीन आंध्रप्रदेश) में हुआ था। फातिमा सना शेख ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की है।

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हिंदी सिनेमा में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। फातिमा ने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेर चुकी है। उन्‍होंने बॉलीवुड की प्रसिध्‍द फिल्‍म दंगल में गीता फोगट का किरदार निभाया था जो दर्शकों के द्वारा बहुत ही पसंद किया गया था। जिसके उपरांत वह आमिर खान और अमिताभ बच्‍चन स्‍टारर ठग्‍स ऑफ हिंदुस्‍तान में भी दिखाई दी थीं।


Tags: