बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोंसले आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, आशा की आवाज ने कई मशहूर गाने दिए हैं।90 वर्षीय गायक ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन हर मोड़ पर उन्होंने कठिनाइयों को हराकर जीवन में आगे बढ़ने के बारे में सोचा है। दिग्गज गायिका आशा भोसले भोसले अब तक 20 भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। हालांकि, इस सफर में उन्हें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। 9 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया और फिर उन्होंने परिवार की मदद के लिए बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ गाना शुरू कर दिया। बहन लता मंगेशकर की तरह आशा भोंसले ने भी हिंदी सिनेमा को कई सदाबहार और भावपूर्ण गाने दिए, आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको आशा भोंसले के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
,बहन लता के साथ गाने गाते थे
आशा ताई का जन्म 1933 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गाँव सांगली में हुआ था। महज दस साल की उम्र में उन्होंने गायकी की दुनिया में कदम रख दिया था, उनका पहला गाना मराठी था। ये साल 1943 में आया था। गाने का नाम था 'चला चला नव बाला'। बहुत कम लोग जानते होंगे कि आशा भोंसले ने अपने परिवार को सहारा देने के लिए अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ गाना शुरू किया था। 16 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला सोलो गाना फिल्म 'रात की रानी' के लिए गाया था।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज है
आशा भोसले ने 1948 से हिंदी फिल्मों में गाना शुरू किया और उसके बाद उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए। आशा ताई को अब तक फिल्मफेयर पुरस्कारों में 7 सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, उन्हें 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। आशा भोसले को 2008 में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया है। बता दें कि आशा ताई ने 22 भाषाओं में 11000 से अधिक गाने गाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से शादी
16 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से शादी कर ली। कहा जाता है कि इस वजह से उनकी बहन लता मंगेशकर उनसे नाराज हो गईं और उनसे बात करना बंद कर दिया। गणपतराव के परिवार ने आशा को कभी स्वीकार नहीं किया और कहा जाता है कि वह अपने ससुराल वालों से झगड़ती रहती थीं और एक दिन उन्हें बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया गया। आशा भोंसले और गणपतराव का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 11 साल बाद उनकी शादी टूट गई।
6 साल छोटे पंचम दा से हुई थी शादी
आशा भोंसले की पहली शादी से दो बच्चे हैं और जब वह अपने पहले पति से अलग हो गईं और अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके आ गईं तब भी वह गर्भवती थीं। इसके बाद आशा ने 47 साल की उम्र में राहुल देव बर्मन (आरडी बर्मन) से शादी की। उस वक्त आशा 47 साल की थीं और पंचम दा 41 साल के थे। यह पंचम दा की भी दूसरी शादी थी। आशा से शादी के 14 साल बाद आरडी बर्मन का निधन हो गया और अब आशा अकेली हैं।
Tags: