Happy Birthday: एक्टर ऋतिक रोशन ने छह साल की उम्र में शुरू की थी एक्टिंग...वायरल हुई PHOTO

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हैंडसम हंक ऋतिक रोशन अपना जन्मदिन 10 जनवरी को मानते हैं।

Update: 2021-01-10 02:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हैंडसम हंक ऋतिक रोशन अपना जन्मदिन 10 जनवरी को मानते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार किरदार और अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों को जीता है। वह अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन के बेटे हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

ऋतिक रोशन ने सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। वह छह साल की उम्र में पहली बार फिल्म 'आशा' में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1980 में आई थी। इसे बाद उन्होंने 'आप के दीवाने '(1980), 'आस-पास' (1981) फिल्म में भी बाल कलाकार के तौर पर काम था। उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया था।


इसके बाद ऋतिक रोशन ने अपनी पढ़ाई के चलते अभिनय से दुरी बना ली। लंबे समय बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर बतौर मुख्य अभिनेता वापसी की। साल 2000 में ऋतिक रोशन ने बड़े होकर बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। मुख्य अभिनेता के तौर उनकी डेब्यू फिल्म 'कहो न प्यार है' थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में थीं।
ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्मी पर्दे पर खूब पसंद किया। फिल्म 'कहो न प्यार है' हिट साबित हुई। इस फिल्म का निर्देशन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया था। यह बात बहुत ही कम लोगों को पता है कि राकेश रोशन 'कहो ना प्यार है' शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई।
फिल्म 'कहो न प्यार है' के हिट होने के बाद ऋतिक रोशन ने कभी मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बॉलीवुड 'कोई मिल गया', 'धूम 2', 'जोधा अकबर', 'जिदंगी न मिलेगी दोबारा', 'काबिल' और 'सुपर 30' सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय से फिल्म पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। फिल्मों के अलावा ऋतिक रोशन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पत्नी सुजैन खान रह चुकी हैं, लेकिन ऋतिक और सुजैन का साल 2014 में तलाक हो गया।
तब से यह दोनों एक अच्छे दोस्त की तरह साथ में समय बिताते रहते हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन अभिनेत्री कंगना रनोट की वजह से कई बार विवादों में भी रहे हैं। कंगना ने उनपर अफेयर करके धोखा देने का आरोप लगाया था। ऋतिक और कंगना का यह विवाद आज भी सुर्खियों में रहता है।


Tags:    

Similar News