शुक्रवार को ऋषिकेश पहुंचे वरुण और पूजा ने सबसे पहले त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों ने पूजा-अर्चना की और मां गंगा का आशीर्वाद लिया। आरती के दौरान वरुण सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए, जबकि पूजा हेगड़े ने खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी। दोनों को देखकर घाट पर मौजूद लोग बेहद उत्साहित दिखे और फैंस ने उनके साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की।
शूटिंग से पहले किया पौधारोपण
गंगा आरती के बाद वरुण और पूजा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की और कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।
है जवानी तो इश्क होना है में वरुण और पूजा पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के कई खूबसूरत लोकेशंस पर की जाएगी, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वरुण धवन और पूजा हेगड़े की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ऋषिकेश में शूटिंग के दौरान वरुण और पूजा के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस फिल्म में दोनों की जोड़ी दर्शकों को कितना पसंद आती है