सपना चौधरी के घर में गुंजी किलकारी...डांसर ने दिया बेटे को जन्म

मशहूर सिंगर सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है।

Update: 2020-10-06 10:08 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मशहूर सिंगर सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि बिग बॉस में शिरकत कर चुकी सपना चौधरी देश ही नहीं विदेशों में भी अपने गानो की वजह से काफी पॉपुलर हैं। सोर्सेज ने कंफर्म बताया है कि देर रात सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। सपना औऱ उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ हैं।

सपना चौधरी के गाए गाने तेरी आंख्या का यो काजल..काफी पॉपुलर हुआ था। यूं तो सपना पहले ही देश में अपने गानों और डांस के चलते फेमस थी। लेकिन आंख्या का यो काजल ने उन्हें विदेशों में भी काफी फेमस कर दिया था।

सपना चौधरी अपने गानों के बदौलत हरियाणा ही नहीं पूरे देश में काफी फेमस हैं। सपना ने पहले गाने 'सॉलिड बॉडी रै' ने तहलका मचा दिया था। जिससे वह चंद ही दिनों में हरियाणा की फेमस स्टार बन गई थी।

सपना चौधरी ने इसके बाद एक के बाद एक धमाकेदार गाने दिए। जिसमें 'तेरी आख्यां का यो काजल' चेतक, नज़र लाग जा गी आदि गाने लोगों को काफी पसंद आए।

सपना चौधरी म्यूजिक वीडियो के अलावा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2017 में जर्नी ऑफ़ भाँग ओवर डेब्यू किया। जिसके बाद साल 2018 में नानू की जानू और साल 2019 में दोस्ती के साइड इफेक्ट में नजर आ चुकी हैं।

 

Tags:    

Similar News