भोजपुरी के स्टार (Bhojpuri Star) सिंगर गुंजन सिंह (Gunjan Singh) और एक्ट्रेस गुंजन पंत (Gunjan pant) की जोड़ी ने एक साथ आकर धमाल मचा दिया है. बीते दिन इनका गाना 'खुले खुले बाल' (Khule Khule Baal) यूट्यूब पर रिलीज किया गया था और एक ही दिन में इस वीडियो सॉन्ग ने बवाल मचा दिया है. बॉलीवुड स्टाइल में फिल्माए गए इस गाने को महज एक ही दिन में एक मिलियन से भी ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

गुंजन सिंह और गुंजन पंत पर फिल्माए गए गाने 'खुले खुले बाल' में लोगों को दोनों ही कलाकार की कैमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है. अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस गुंजन की तो वीडियो में कातिलाना अदाएं देखने के लिए मिल रही है. दोनों स्टार्स ने इसमें जबरदस्त स्वैग दिखाया है. इस जोड़ी को लोग ढेर सारा प्यार दे रहे हैं साथ ही वीडियो को तो गजब का रिस्पांस दे रहे हैं.
Full View

वीडियो में जब गुंजन पंत अपनी आकर्षक ड्रेस में खुले खुले बाल हवा में लहराती हैं, तो बेहद ग्लैमरस और हॉट दिख रही हैं. वहीं, गुंजन सिंह भी बेहद डैशिंग मूड में दिख रहे हैं, हाथों में बंदूक लिए वह एक अदा से अपनी परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं. गाने को एक कॉन्सेप्ट के साथ भव्य रूप से शूट किया गया है, जिसमें ढेर सारी लड़कियां डांसर्स के रूप में भी धमाल मचा रही हैं.
बता दें कि इस गाने को गुंजन सिंह और खुशबू तिवारी (Gunjan Singh And Khushboo Tiwari) ने गाया है. इसमें गुंजन सिंह और गुंजन पंत की जोड़ी और कैमिस्ट्री बेहद स्वीट लग रही है. गाने को शुभ लाभ फिल्म्स द्वारा प्रजेंट किया जा रहा है. इसे लेकर खुद एक्टर भी एक्साइटेड हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके लिंक को शेयर करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया है. "शुभ लाभ फिल्म" से "खुले खुले बाल" का वीडियो आप लोगों को पसंद आ रहा है. आप लोग इन्जॉय करें. धन्यवाद." वाकई में ये इन्जॉय करने वाला ही सॉन्ग है, इसके गीतकार यादव राज, संगीतकार रौशन सिंह हैं.


Tags: