Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: पत्रलेखा-विराट को एक करने के लिए चाल चलेंगे मेकर्स, सई को दिखाएंगे बाहर का रास्ता?
हादसे में पत्रलेखा खाई में गिर जाएगी और उसका किरदार शो में खत्म हो जाएगा।
Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में लगातार ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं जिसने शो के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। हालांकि कई बार शो के मेकर्स बार-बार पाखी और विराट को करीब लाने के लिए दर्शकों के निशाने पर भी रहते हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही विराट, पत्रलेखा और सई हादसे का शिकार होंगे। इस हादसे में विराट, सई और पाखी में से किसी एक को ही बचा पाएगा। लेकिन अब खबर आ रही है कि हादसे के बाद किसी एक किरदार का शो से अंत हो जाएगा।
टेली क्रिएटर्स की खबर के मुताबिक, 'गुम है किसी के प्यार में' (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में हादसे के बाद पत्रलेखा नहीं बल्कि सई का किरदार खत्म हो सकता है। शो को लेकर यह कहा जा रहा है कि हादसे के बाद सई, विराट और पत्रलेखा की जिंदगी से बाहर चली जाएगी और शो में भी उसका किरदार खत्म हो सकता है। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि पहले यह माना जा रहा था कि हादसे में पत्रलेखा खाई में गिर जाएगी और उसका किरदार शो में खत्म हो जाएगा।