Govinda Divorce मुंबई : गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। आए दिन वो किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बने रहते है। इसी बीच खबर आ रही है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गोविंदा का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। इसी के चलते दोनों तलाक(Govinda and Sunita Ahuja Divorce) लेने वाले है। उनका तलाक फाइनल स्टेज पर है।
इस एक्ट्रेस के साथ चल रहा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर!
खबरों की माने तो 30 साल की एक मराठी एक्ट्रेस के साथ गोविंदा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। Reddit की एक पोस्ट की माने तो गोविंदा का तलाक होने वाला है। दोनों का तलाक फाइनल स्टेज पर है। हालांकि तलाक और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर गोविंदा और सुनीता दोनों की ही तरफ से किसी भी प्रकार की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। ये खबरें है या महज अफवाह इसकी पुष्टी गोविंदा और सुनीता ही कर सकते हैं।
गोविंदा और सुनीता नहीं रहते साथ?
हालांकि सुनीता ने अपने कई इंटरव्यूज में गोविंदा के अफेयर को लेकर हिंट दिया हैं। साथ ही उन्होंने इस बात की भी पुष्टी की है कि शेड्यूल मैच ना होने के चलते वो दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं। हालिया इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि वो और गोविंदा एक साथ एक ही घर में नहीं रहते। ज्यादातर दोनों अलग-अलग ही रहते है। वो बच्चों के साथ फ्लैट में रहती हैं। तो वहीं गोविंदा बंगले में रहते हैं जो फ्लैट के सामने ही है।