जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'भाबीजी घर पर हैं' फेम ऐक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) पर फर्जी आईडी (fake ID ) बनवाकर वैक्सीन लगवाने का आरोप लगा है। ठाणे नगर निगम की जांच में ऐक्ट्रेस का फर्जी आईकार्ड भी सामने आया है।


सौम्या टंडन पर आरोप है कि उन्होंने किसी स्वास्थ्यकर्मी की फेक आई बनवा कर ठाणे में कोविड 19 (Covid-19) वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। वहीं नगर निगम की जांच में एक पहचान पत्र सामने आया है जिसमें सौम्या टंडन की तस्वीर लगी हुई है। इस पहचान पत्र में उनकी पहचान एक फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर दर्ज की गई है। हालांकि जब इस खबर के बारे में सौम्या टंडन को पता चला तो उन्होंने खबर को झूठा बताया।

सौम्या ने हाल ही में ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनके ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। सौम्या टंडन ने ट्वीट में लिखा, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जो दावा किया जा रहा है कि मैंने अवैध तरीके से ठाणे में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है, वह पूरी तरह से गलत है। मैंने अपना पहला डोज लिया जरूर है, लेकिन मैंने उसे अपने घर के पास स्थित एक सेंटर से पूरे प्रोपोर प्रोसीजर के साथ लिया है।कृपया गैर आधिकारिक खबरों और दावों को ना मानें।'
बता दे कि, सौम्या टंडन ने 'ऐसा देस है मेरा' टीवी सीरियल से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। वो करीना कि फिल्म 'जब वी मेट' फिल्म में भी दिखाई दे चुकी हैं। लेकिन सौम्या टंडन को सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' है से पहचान मिली। इस शो में वो अनिता भाभी के किरदार में पिछले 5 वर्ष से दिखाई दे रही थीं। फिलहाल इन्होंने यह सीरियल छोड़ दी है। बता दे कि, सौम्या ने 10 साल की डेटिंग के बाद 2016 में अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ शादी की। 2019 में इन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।


Tags: